1 एकड़ में मूंग की खेती से कितनी आमदनी होती है? बुवाई से लेकर कटाई तक पूरी जानकारी

1 एकड़ में मूंग की खेती से कितनी आमदनी होती है? बुवाई से लेकर कटाई तक पूरी जानकारी (2026 गाइड)

                         

moong-ki-kheti-se-kamai.jpg

अगर आप कम समय में अच्छी कमाई वाली फसल ढूंढ रहे हैं, तो मूंग की खेती एक शानदार विकल्प हो सकती है। बहुत से किसान गर्मी के मौसम में तीसरी फसल के रूप में अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ मूंग की खेती भी कर रहे हैं, क्योंकि इसमें लागत कम और मुनाफा अच्छा होता है।
इस लेख में बिल्कुल आसान भाषा में समझेंगे कि 1 एकड़ में मूंग की खेती से कितनी आमदनी हो सकती है और इसको करना किस तरीके से है|

मूंग की खेती की खास बातें

मूंग एक ऐसी फसल है जो कम समय में तैयार हो जाती है और ज्यादा देखभाल भी नहीं मांगती। मूंग की फसल अवधि मात्र 60 से 70 दिनों की है और यह निर्भर करता है मूंग की किस्मों पर| मूंग एक दलहनी फसल होने की वजह से इसकी मांग हमेशा बाजारों में बनी रहती है क्योंकि भारत को दलहन फसलों का आयात करना पड़ता है इस कारण से इसका मंडी भाव काफी अच्छा मिल जाता है और इसका MSP भी काफी अधिक है| वजह से यह छोटे किसानों के लिए काफी फायदेमंद है|

•1 एकड़ में मूंग की खेती की लागत

अब बात करते हैं खर्च की। नीचे दिया गया खर्च एक अनुमान है, जो आपके क्षेत्र के अनुसार थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है।

•बीज: ₹1400 से ₹1800

•खेत की तैयारी (जुताई आदि): ₹2000 से ₹2500

•खाद और उर्वरक: ₹1500 से ₹2000

•सिंचाई: ₹1000 से ₹2000

• दवाइयाँ (कीटनाशक): ₹1000 से ₹1500

•अन्य खर्च: 1000से 1500

कुल लागत लगभग ₹8000 से ₹11000 तक आती है।

• मूंग की खेती कैसे करें?

मूंग की खेती करने के लिए सबसे पहले तो आपको खेत को तैयार करना है| खेत तैयार करने के लिए आप रोटरवेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके बाद आपको एक एकड़ के लिए करीबन 10 से 12 किलो बीच का इस्तेमाल करना है बीज आपको हमेशा अच्छी किस्म जैसे moong shikha(pdm-139) आदि का और अच्छी गुणवत्ता का ही खरीदना चाहिए| 

मूंग की बुवाई का सही समय 15 मार्च से लेकर के 10 अप्रैल तक है| मूंग की बुवाई आप दो तरीके से कर सकते हैं यदि आपके पास समय कम है तो आप पहले पानी लगा सकते हैं उसके बाद बतर आने पर वह बुवाई कर सकते हैं या फिर यदि आप लेट हो चुके हैं तो आपको सूखे में बोनी करके ऊपर से पानी देना चाहिए और आपको फ्लड इरिगेशन Flood Irrigation देना चाहिए क्योंकि इससे नमी अधिक समय तक रहती है|

इसके बाद आप देखेंगे की 7 से 8 दिनों के अंदर पौधा बाहर निकल आएगा फिर आपको यह जरूर ध्यान रखना है कि इसको जानवरों से बचा के रखें इसके लिए आप चाहे तो झटका वायर का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप कांटों वाले तार की फेंसिंग चारों ओर कर सकते हैं| 

बुवाई के 10 से 15 दिनों के बाद आपको इसमें खरपतवार नाशक का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे कि जो भी अतिरिक्त खरपतवार उगते हैं उनको नष्ट किया जा सके| या फिर पिछली फसल जो उगी हुई है उसको भी नष्ट करने के लिए खरपतवार का इस्तेमाल करना चाहिए| खरपतवार नाशक इस्तेमाल के साथ ही साथ आप इसमें लगने वाले इल्ली को मरने के लिए कीटनाशक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|कौन से खरपतवार और कीटनाशक का इस्तेमाल करना है यह आप अपने नजदीकी किसी रसायन विक्रेता से पूछ सकते हैं या फिर आप ऑनलाइन कहीं प्लेटफॉर्म्स जैसे कि एग्री वेरी, एग्रो स्टार से कीटनाशक और खरपतवार नाशक ऑर्डर कर सकते हैं|

मूंग की अधिक उपज लेने के लिए आपको कुछ Water Soluble उर्वरक जैसे NPK 19-19-19 आदि उपयोग अवश्य करना चाहिए| बाकी DAP आप बोनी की समय बीज के साथ मिला कर बो सकते हैं|

मूंग में सिंचाई बहुत जरूरी हैं इसलिए पहला पानी आप 15 से 18 दिन के अंदर दे सकते हैं क्योंकि गर्मी से तामपान अधिक होता हैं और इसमें करीब 4 पानी की आवश्यकता होती हैं और यह आप की मिट्टी पर भी निर्भर करता हैं|

अब बात करते हैं कटाई की तो यह 65 से 70 दिन के अंदर करने के लिए तैयार हो जाती हैं| इसको यदि आप हार्वेस्टर से काटना चाहते हैं तो पहले आपको paraquat का स्प्रे करना होगा| नहीं तो आप मजदुर से आराम से इसको कटवा कर सूखा कर thresher कर सकते हैं|

यदि आप इस प्रकार से वैज्ञानिक तरीके से moong ki kheti करते हैं तो आराम से 1एकड़ में 5 से 7 क्विंटल तक का उत्पादन कर सकते हैं| ओर मूंग का मंडी रेट भी 7000 से 8000 तक होता है जहां आप बेच कर काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते है|

•1 एकड़ में आमदनी का पूरा कैलकुलेशन

अब सबसे जरूरी हिस्सा, कमाई का हिसाब।सामान्य स्थिति में:

•उत्पादन: 6 क्विंटल

•भाव: ₹8000 प्रति क्विंटल

• कुल आमदनी =48000

इसमें से आप लागत काट कर भी काफी आराम से 40000 तक का फायदा 1 एकड़ से कर सकते है| मूंग की सबसे बढ़िया बात है कि यह मात्र 60 दिन के अंदर पक कर तैयार हो जाती हैं| तो खेत को खाली छोड़ ने की बजाय आप अच्छा मुनाफा कमा सकते है|

•मूंग खेती में मुनाफा बढ़ाने के तरीके

अगर आप अपनी कमाई बढ़ाना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें:

• हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाला बीज इस्तेमाल करें

•सही समय पर बुवाई करें

• समय पर कीट नियंत्रण करें

• मंडी का सही समय देखकर फसल बेचें

•अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ) – मूंग की खेती

1. 1 एकड़ में मूंग की खेती से कितनी कमाई होती है?

अगर सही तरीके से खेती की जाए तो 1 एकड़ में मूंग की खेती से लगभग ₹40000 तक शुद्ध मुनाफा हो सकता है। यह उत्पादन और बाजार भाव पर निर्भर करता है।

2. मूंग की फसल कितने दिन में तैयार हो जाती है?

मूंग की फसल सामान्यतः 60 से 70 दिनों में तैयार हो जाती है। इसलिए यह कम समय में कमाई देने वाली फसल मानी जाती है। साथ ही यह किस्म पर भी निर्भर करता हैं|

3. मूंग की खेती के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

मूंग की खेती दो सीजन में की जा सकती है, लेकिन जायद सीजन (मार्च से अप्रैल) को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

4. 1 एकड़ में मूंग का उत्पादन कितना होता है?

अच्छी देखभाल करने पर 1 एकड़ में 5से 7 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है। उन्नत तकनीक अपनाने पर यह और बढ़ सकता है।

5. मूंग की खेती में सबसे ज्यादा नुकसान किस कारण होता है?

सबसे ज्यादा नुकसान जलभराव, समय पर कीट नियंत्रण न करने और खराब बीज के कारण होता है।
जानवर से सुरक्षा न करना भी एक कारण है|

6. मूंग की खेती में कितना बीज लगता है?

1 एकड़ में लगभग 10से 14किलो बीज की आवश्यकता होती है।

7. क्या मूंग की खेती कम पानी में की जा सकती है?

हाँ, मूंग की फसल कम पानी में भी अच्छी तरह उग जाती है, लेकिन सही समय पर सिंचाई जरूरी है।
साथ ही इसमें उत्पादन भी थोड़ा कम होता हैं|

8. मूंग की खेती में कौन सा खाद सबसे अच्छा है?

गोबर की खाद, DAP और पोटाश का संतुलित उपयोग सबसे अच्छा माना जाता है। इससे उत्पादन बढ़ता है।

9. मूंग की खेती से ज्यादा मुनाफा कैसे बढ़ाएं?

मुनाफा बढ़ाने के लिए सही समय पर बुवाई करें, उन्नत बीज लें, समय पर दवा करें और फसल को सही समय पर बेचें।

ऐसी ही आसान और प्रैक्टिकल खेती की जानकारी के लिए जुड़े रहें Practical Kisan के साथ।

Post a Comment

0 Comments