अप्रैल में कौन सी खेती करें जिससे ज्यादा मुनाफा हो?
अप्रैल में रबी फसल कटाई के बाद खेत खाली होते हैं, और यदि आपके पास पानी की पर्याप्त व्यवस्था है तो आप जायद सीजन में ये 5 लाभकारी फसलें लगाएं। कम लागत, तेज उपज और अच्छे दाम से लाखों का मुनाफा संभव है।
इस लेख में जानेंगे कि अप्रैल में कौन सी फसलें लगानी चाहिए, जिससे ज्यादा उत्पादन और ज्यादा कमाई हो सके। साथ ही इस में मैने फसलों के बारे में थोड़ी संक्षेप मे बताया है बाकी कुछ फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी आप लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं| ओर जिन फसलों के ऊपर अभी विस्तृत आर्टिकल लिखा नहीं है जल्द ही उस पर विस्तृत आर्टिकल लिख कर अपडेट करूंगा|
•मूंग की खेती (Moong Ki Kheti)
बुआई का सही समय: मूंग की बुवाई आप 15 मार्च से लेकर 10 अप्रैल तक कर सकते हैं| अप्रैल के महीने में आपको कम अवधि बाली किस्मों जैसे Virat (IPM 205-7), Star 452 आदि की बुवाई कर सकते हैं|
लागत: यदि बात करें लागत की तो इसमें लागत लगभग 10000rs प्रति एकड़ तक आती है|
उत्पादन: 5-7क्विंटल /एकड़। मंडी भाव लगभग 8000+ रुपये/क्विंटल। मुनाफा 40-50 हजार।
कटाई का समय: 60-70 दिन बाद, जब 80% पॉड्स पीले पड़ जाए तो मजदूरों से या paraquat का स्प्रे कर हार्वेस्टर से कटवा सकते है|
•भिंडी की खेती (Bhindi Ki Kheti)
बुआई का सही समय: अप्रैल के पहले 15 दिन (1-15 अप्रैल)। यदि आप बरसात के लिए बो रहे हैं तो आप मई के आखिरी महीने से जून के पहले सप्ताह तक बुवाई कर सकते हैं| सही किस्मों जैसे अर्का अनामिका, अर्का अभय, वर्षा उपहार की बुवाई कर सकते हैं
लागत: 1 एकड़ में करीब 25 से 30हजार रुपये तक लागत आती है|
उत्पादन: इसमें उत्पादन प्रति एकड़ 60 से 80 क्विंटल तक होता है और रेट अच्छा मिलता हैं| और कम समय में प्रति एकड़ 125000 से 150000
कटाई का समय: 45-60 दिन में पहली कटाई, हर 3-4 दिन बाद 8-10 कटाई। जब फल 10-15 सेमी लंबा हो।
•करेला की खेती (Karele Ki Kheti)
बुआई का सही समय: करेले की बुवाई फरवरी से अप्रैल के पहला पखवाड़ा10 अप्रैल तक कर सकते हैं गर्मी की फसल लेने के लिए और यदि आप बरसात की फसल लेना चाहते हैं तो जून में बुवाई कर सकते हैं| आप अभिषेक, प्रगति एवं अम्बर जैसी अच्छी किस्मों का चयन कर सकते हैं|
लागत: यदि बात करें लागत की तो करेले की खेती में करीब 30 से 35 हजार रुपए प्रति एकड़ तक की लागत आ सकती है यह आपके तरीके के उपर निर्भर करता है|
उत्पादन: इसमें उत्पादन 50 से 60 क्विंटल तक प्रति एकड़ हो सकता हैं और यह मात्र 60 दिन में तैयार हो जाती हैं और आप इसमें आराम से 100000 से लेकर 125000 तक का फायदा प्रति एकड़ कमा सकते हैं|
कटाई का समय: 50-60 दिन में शुरू, हर 2-3 दिन। इसमें आप नए फल को ही तोड़ते हे तो आपको मूल्य अच्छा मिलेगा और आप , कुल 10-12 तुड़ाई कर पाएंगे|
•बैंगन की खेती (Brinjal Ki Kheti)
बुआई का सही समय: आप अप्रैल में इसकी नर्सरी तैयार कर सकते हैं जो30-40 दिन बाद रोपाई (मई शुरू में) की जा सकती हैं यह एक ऐसी फसल है जिसकी माँग बारह महीनों रहती है यदि आप इसमें लगने वाले रोगों ओर कीटों से इसके बचा लेते हैं तो काफी अच्छा पैसा कमा सकते है।
लागत: यदि बात करें लागत की तो इसमें लागत 35000 से 40000rs प्रति एकड़ तक पहुंच जाती हैं|
उत्पादन: 180-200 क्विंटल/एकड़ तक का उत्पादन आप एक बार की फसल से ले सकते हैं। दाम यदि 15 रुपये/किलो भी रहता है तो आप एक बार की फसल से 2 लाख का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं|
कटाई का समय: 40-45 दिन पहली, हर 3-5 दिन। चमकदार, पूर्ण आकार के फल ही तोड़े ताकि बाजार भाव अच्छा मिले|
•मक्का की खेती (Maize Ki Kheti)
बुआई का सही समय: आप मक्का की बुवाई तीनों सीजन में कर सकते हैं लेकिन सबसे अधिक मुनाफे के लिए आपको इसे 20 से 25 अप्रैल तक करना चाहिए तब जाके यह बरसात में भुट्टा देगी जिसको डायरेक्ट बेच कर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं| बाकी यदि आप मक्का के बीज के लिए खेती करना चाहते हैं तो फिल्म आपको जुलाई में बुवाई करनी चाहिए|
लागत: 15 से 20 हजार रुपये/एकड़ (बीज 20-25 किलो आपको इस समय स्वीट कॉर्न वैराइटीज की बुवाई करनी चाहिए|
उत्पादन: इसमें उत्पादन पौधे की संख्या पर निर्भर करता है क्योंकि एक पौधे से आप दो भुट्टे ले सकते हैं जिसको 10rs प्रति भुट्टे के हिसाब से बेच कर काफी अच्छा फायदा उठा सकते हैं|
कटाई का समय: 90-110 दिन बाद, जब भुट्टे दूधिया अवस्था में हों (भुट्टा कटाई) या दाने सख्त हों। भुट्टा 20-25 दिन पहले काट सकते हैं।
•अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ
1. अप्रैल में सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल कौन सी है?
अप्रैल में मूंग, तरबूज, खरबूजा और भिंडी जैसी फसलें सबसे ज्यादा मुनाफा देती हैं क्योंकि इनकी बाजार में मांग अधिक होती है और ये कम समय में तैयार हो जाती हैं।
2. क्या अप्रैल में कम पानी में खेती की जा सकती है?
हाँ, अप्रैल में मूंग और भिंडी जैसी फसलें कम पानी में भी अच्छी पैदावार देती हैं। सही सिंचाई प्रबंधन से पानी की बचत भी की जा सकती है।
3. अप्रैल में कौन सी फसल जल्दी तैयार होती है?
मूंग, भिंडी और कुछ सब्जियां 50 से 70 दिनों में तैयार हो जाती हैं, जिससे किसान जल्दी कमाई कर सकता है।
4. क्या अप्रैल में सब्जियों की खेती ज्यादा लाभदायक होती है?
हाँ, भिंडी, लौकी, तोरई जैसी सब्जियां अप्रैल में ज्यादा लाभदायक होती हैं क्योंकि इनकी मांग रोजाना बनी रहती है और जल्दी बिक जाती हैं।
5. अप्रैल में फसल को गर्मी से कैसे बचाएं?
फसल को गर्मी से बचाने के लिए सुबह-शाम सिंचाई करें, मल्चिंग का उपयोग करें और खेत में नमी बनाए रखें।

0 Comments