मूंग की फसल में उत्पादन कैसे बढ़ाएं? 7 प्रैक्टिकल तरीके (2026)

 मूंग की फसल में उत्पादन कैसे बढ़ाएं? 7 प्रैक्टिकल तरीके (2026)

moong ka utpadan kaise badaye


मूंग की खेती कम समय में तैयार होने वाली और अच्छी कमाई देने वाली फसल है। लेकिन कई बार किसान मेहनत तो पूरी करते हैं, फिर भी उत्पादन कम मिलता है। इसका कारण सही तकनीक का उपयोग न करना होता है।
अगर आप भी मूंग की फसल में ज्यादा उत्पादन लेना चाहते हैं, तो इस लेख में बताए गए प्रैक्टिकल तरीके आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे।

•सही बीज का चयन करें

मूंग में उत्पादन बढ़ाने का पहला और सबसे जरूरी कदम है प्रमाणित बीज का उपयोग करें क्योंकि बीज ही आधार हैं यदि आप गलत किस्म चुन लेते हैं तो आपको बहुत नुकसान हो सकता हैं क्योंकि सभी किस्म पीला मोजैक वायरस के प्रति टॉलरेंट नहीं होती है| इसलिए आपको सही किस्म ही चुननी है जैसे
PDM 139 या शिखा, STAR 444, पुसा विशाल ,सम्राट आदि|

•समय पर बुवाई करें

मूंग की बुवाई आप जितना जल्दी रबी की फसल काटने के बाद कर सके उतना अच्छा जैसे यदि आप 15 मार्च से लेकर 10 अप्रैल तक बुवाई कर सकते हैं याद रखें जितना जल्दी उतना अच्छा! देरी से बुवाई करने पर:
अंकुरण कमजोर होता है और पौधों की वृद्धि रुक जाती है|

•सही बीज दर एवं दूरी बनाए रखें

बहुत घनी बुवाई से पौधों में पोषण की कमी होती है और रोग बढ़ते हैं इसलिए उचित दूरी बनाए रखना कतारों तथा पौधों के बीच में सही दुरी 12 इंच कतारों के बीच की दूरी रखना है और बीज दर 10kg प्रति एकड़ ले सकते हैं| ओर पौधे से पौधे की दूरी 4इंच रखना चाहिए|

• खरपतवार, कीट और रोग नियंत्रण

सबसे बड़ा नुकसान यहीं होता है यदि आप समय में खरपतवार और कीट नियंत्रण नहीं करते तो आप 50% से भी अधिक उपज का नुक्सान कर सकते हैं और वहीं यदि आप समय पर इनको नियंत्रण कर लेते हैं तो उत्पादन में 20% तक का इजाफा कर सकते हैं| 

यदि आपके खेत में अधिक खरपतवार उगते हैं तो आपको बुवाई के तुरन्त बाद पेंडिमिथिलीन30%ec का स्प्रे कर सकते हैं ध्यान रखें नमी जरूर होनी चाहिए| यदि आप के खेत में खरपतवार की समस्या उतनी नहीं है तो आप 15 से 20 दिन बाद Post emegent खरपतवार नाशक का प्रयोग कीटनाशक के साथ कर सकते हैं| कीटनाशक का प्रयोग बहुत जरूरी हैं क्योंकि इसमें पत्ती क्षेदक इल्ली लगती हैं जिसको नियंत्रण करना बहुत जरूरी हैं| बाद में फलिया लगते समय भी आपको कीटनाशक का प्रयोग करना पड़ेगा|

•संतुलित खाद एवं उर्वरक का उपयोग करें

संतुलित खाद एवं उर्वरक का उपयोग बहुत ही जरूरी हैं यदि आप कम से कम 6 से 7 क्विंटल प्रति एकड़ का उत्पादन लेना चाहते हैं तो आपको शुरुआत में बुवाई करते समय 100kg SSP और 30kg urea का प्रयोग बीज के साथ बोन में ही करना है| इसमें पोटास के लिए 20kg पोटास या MOP का उपयोग भी बुवाई के साथ ही करना है| 

अब जब आप की फसल 20 से 25 दिन की हो जाती हैं तो आपको 1kg 191919 को 150 लीटर पानी में घोल कर स्प्रे करना है इसके बाद जब मूंग में फूल लगता हैं करीब 35 से 40 दिन में तब आपको 00 52 34 का उपयोग 20% बोरॉन के साथ घोल कर करना है यह फलियों की संख्या बढ़ाए गा साथ ही फूल को गिरने से रोकेगा| 

अब जब आप की फसल में फलिया लग जाती हैं तो दाने को मोटा और बड़ा करने के लिए पोटास की आपश्यकता होती हैं जिसको पूरा करना के लिए आप 00 00 50 की उपयोग कर सकते हैं इसमें सल्फर भी होता हैं जो दाने को मजबूत मोटा और वजनदार बनाता हैं जिससे सीधे तौर पर उपज में 20% तक की वृद्धि होती हैं|

•सही सिंचाई प्रबंधन

मूंग में सही समय पर सिंचाई अत्यधिक आवश्यक है क्योंकि यह उपज को बड़ा भी सकती हैं घटा भी सकती हैं| मूंग में करीब 4 पानी की आवश्यकता होती है एक बुवाई के समय बाकी 3 हर 15 से 20 दिन के अंतराल पर यदि आप ड्रिप इरिगेशन का उपयोग करते हैं तब तो यह सब से बेहतर है लेकिन बिना ड्रिप इरिगेशन के भी अच्छी उपज ली जा सकती हैं|

•सही समय पर कटाई

सही समय पर मूंग की कटाई बहुत जरूरी है क्योंकि देर से कटाई करने पर मूंग झाड़ जाती है जिससे उत्पादन पर प्रभाव पड़ता है इसलिए जैसेचि 80% फलिया पाक जाती है हमको मूंग को मजदूरों से कटवा लेना चाहिए या यदि हार्वेस्टर करवाना चाहते हैं तो पहले paraquat का स्प्रे करवासकते है और दो से तीन दिन बाद हार्वेस्टर से डायरेक्ट कटिंग कर ब सकते है इस तरीके से गुणवत्ता अच्छी रहती है और मंडी में भाव अच्छा मिलता है |

•FAQ( अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. मूंग की फसल में उत्पादन कैसे बढ़ाएं?

सही बीज, समय पर बुवाई और संतुलित खाद का उपयोग करके उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।

2. मूंग की खेती में सबसे जरूरी चीज क्या है?

समय पर बुवाई और पानी का सही प्रबंधन सबसे जरूरी है।

3. क्या ज्यादा खाद देने से उत्पादन बढ़ता है?

नहीं, संतुलित खाद ही सही उत्पादन देती है।

4. मूंग की फसल कितने दिन में तैयार होती है?

लगभग 60–70 दिनों में तैयार हो जाती है।

Post a Comment

0 Comments