किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) - दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) भारत सरकार की एक अत्यंत लाभदायक योजना है जो छोटे, मध्यम और बड़े किसानों को कम ब्याज़ दर पर तत्काल ऋण उपलब्ध कराती है। इस लेख में हम आपको KCC स्कीम की पूरी जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, लाभ और क्रेडिट लिमिट की गणना पर विस्तृत रूप से बताएंगे।
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) क्या है?
KCC योजना का उद्देश्य किसानों को कम ब्याज़ पर तत्काल ऋण उपलब्ध कराना है, जिससे वे खेती, पशुपालन, मत्स्यपालन और अन्य गतिविधियों के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकें। KCC योजना आरबीआई द्वारा संचालित है और सरकार द्वारा ब्याज़ सब्सिडी भी दी जाती है। इसमें आपको सब्सिडी के साथ बहुत ही कम रेट जैसे4% पर लोन उपलब्ध कराया जाता हैं|
KCC के लाभ क्या हैंं?
केसीसी kcc में आपको निम्न ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवाया जाता है जिसको आप 1 साल तक उसे करके रुपए की सकते है ब्याज मात्र 4% लगता है क्योंकि वैसे तो ब्याज 9% होता है जिस पर सरकार 2% की सब्सिडी देती है और यदि आप समय के पहले मूल का भुगतान कर देते है तो 3% की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाती हैं जिससे केवल आपको 4% ब्याज ही देना पड़ता है|
कोई सीधा गारंटी नहीं (कुछ बैंकों में भूमि की रजिस्टर आवश्यक) केवल आपके पास जमीन के कागजात होने चाहिए जिसके ऊपर आप लोन ले सकते है और आवेदन प्रक्रिया बहुत सिंपल है
ऋण पर खाद यदि आप केसीसी किसी ग्रामीण सोसाइटी से बनवाते है तो आपको खाद भी उधर मिलता है जिस पर कोई ब्याज नहीं लगता ओर आप पैसे भी मुख्य मिल राशि को देते समय चुका सकते हैं|
फसल बीमा एवं अन्य गतिविधियों के लिए भी उपयोग है क्योंकि यदि आपने केसीसी लोन ले रखा है तो बैंक खुद आपकी फसल की बीमा करती है जिसका प्रीमियम आपके खाते से कट जाता है और यदि आपकी फसल को नुक्सान होता हैं तो आपको अच्छा खास बीमा का भुगतान होता है|
KCC के दस्तावेज़ (Documents Required)
आधार कार्ड (Aadhar Card)
पैन कार्ड (Pan Card)
खतौनी या बंदी की कॉपी
B1 Copy
पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक पासबुक
केसीसी फॉर्म जो आपको बैंक से मिल जाएगा
KCC आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)
KCC आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:1. आवश्यक दस्तावेज़ तैयार करेंAadhaar, PAN, Voting Card, आदि की कॉपी।जमीन के दस्तावेज़।आवेदन फॉर्म (बैंक से) लेकर सबसे पहले तो आपके ऊपर बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार करना है इसके बाद आपको जिस बैंक से केसीसी बनवाना है वहां पर जाना होगा वहां पर वह आपको फॉर्म देंगे और उसे फॉर्म में आपको अपनी संपूर्ण जानकारी भरनी है
2.बैंक ब्रांच में जाएँ और फॉर्म के साथ दस्तावेज़ सबमिट करें।बैंक अधिकारी आपका KYC और भूमि प्रमाण की जांच करेगा।
3.बैंक आपके आवेदन की जांच करेगा और आपको एक निर्णय देगा।आवेदन स्वीकृत होने पर आपको एक KCC कार्ड जारी किया जाता है (डेबिट/क्रेडिट कार्ड की तरह)। जिसको आप बैंक में उसे कर सकते है और आपके दिए गए बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी|
KCC ऋण लिमिट की गणना
KCC ऋण लिमित जमीन क्षेत्र, फसल पैटर्न और अन्य कारणों पर निर्भर करती है। इसमें आपको एक एकड़ में अधिकतम 20000rs की राशि प्रदान की जाती हैं तो यदि आप अधिक लोन चाहते हैं तो आप किसी प्राइवेट बैंक में भी केसीसी बनवा सकते हैं जहां पर संभावना है कि आपको अधिक लिमिट दी जा सकती है पर वह पर ब्याज भी अधिक होता है लेकिन अधिकतर सरकारी या ग्रामीण बैंक में आपको 1 एकड़ से मात्र 20000rs तक ही ब्याज पर दिए जा सकते है|
KCC ब्याज़ दर और ब्याज़ सब्सिडी
सामान्य KCC ऋण दर: 7% से 9% (बैंक से बैंक अलग–अलग)सरकार द्वारा ब्याज़ सब्सिडी: 2% (समय पर ऋण चुकाने पर) ओर यदि आप समय पर पेमेंट करते है तो अतिरिक्त 3% की छूट ऋण पर दी जाती है तो आपको कुल 4% का ही ब्याज देना पड़ता है अधिकतम बैंकों में| बही कुछ राज्यों और बैंकों में आपको 0% ब्याज भी रहता है जैसे यदि आप मध्य प्रदेश में ग्रामीण बैंक से केसीसी बनवाते है तो आपको इस पर यदि समय से भुगतान करते है आपकी राशि का तो 0% ब्याज लगते है मतलब कोई ब्याज नहीं देना पड़ता|
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) – Often Asked Questions (FAQ)
1. किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) क्या है?
उत्तर:KCC एक बैंक‑जारी किया गया रिवॉल्विंग क्रेडिट अकाउंट है जिससे किसान अपनी खेती, पशुपालन, मत्स्यपालन और अन्य कृषि‑संबंधित गतिविधियों के लिए कम ब्याज़ पर तत्काल ऋण ले सकते हैं। इसमें एक क्रेडिट लिमिट दी जाती है, जिससे खर्च के हिसाब से राशि निकाल सकते हैं।
2. KCC के लिए कौन‑कौन‑से दस्तावेज़ चाहिए?
उत्तर: आधार कार्ड (Aadhar Card), पैन कार्ड (Pan Card),खतौनी या बंदी की कॉपी, B1 Copy ,पासपोर्ट साइज फोटो , बैंक पासबुक ,केसीसी फॉर्म
3. KCC के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर:अपने नज़दीकी बैंक ब्रांच (जैसे SBI, BOI, PNB, etc.) में जाएँKCC आवेदन फॉर्म लें और भरेंफॉर्म के साथ सभी ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करेंबैंक आपकी जमीन और फसल‑पैटर्न की जांच करेगाआवेदन स्वीकृत होने पर आपको Kisan Credit Card (RuPay‑स्टाइल) जारी किया जाता है
4. क्या KCC ऋण को बाद में बढ़ाया जा सकता है?
उत्तर:हाँ, अगर:आपने जमीन का क्षेत्र बढ़ाया हैफसल पैटर्न और उपज के हिसाब से अधिक लागत लगने लगी हैआपने समय पर और सही तरीके से ऋण चुकाया हैतो आप बैंक में जाकर नई जानकारी देकर अपनी KCC लिमिट बढ़ा सकते हैं।

0 Comments